उत्तराखंड में धामी पर भाजपा हाईकमान का भरोसा कायम, अगले चुनाव में भी चेहरा रहने के संकेत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: प्रदेश में विकास, सुशासन व जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली को भाजपा नेतृत्व से लगातार सराहना भी मिल रही है। इसी क्रम में अब नितिन नवीन ने भी धामी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी वही पार्टी का चेहरा भी रहेंगे।
एक टीवी साक्षात्कार में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी “ट्रैक रिकॉर्ड” के आधार पर ही निर्णय लेती है और उत्तराखंड में जनजीवन में सुधार व विकास कार्यों को देखते हुए धामी सरकार बेहतर काम भी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में राजनीतिक स्थिरता बनी हुई है और सरकार सही दिशा में आगे भी बढ़ रही है।
इससे पहले नरेंद्र मोदी, अमित शाह व राजनाथ सिंह भी अलग-अलग मंचों से धामी सरकार के कार्यों की सराहना भी कर चुके हैं।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, लगातार मिल रहे समर्थन से साफ है कि भाजपा उत्तराखंड में आगामी चुनावों के लिए धामी के नेतृत्व पर दांव लगाने की रणनीति पर आगे भी बढ़ रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




