कोटद्वार में नकली दवाइयों की फैक्ट्री सील, STF की 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड एस.टी.एफ ने नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन फेक पिल” के तहत कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध दवा फैक्ट्री को सील भी कर दिया। यह कार्रवाई सिडकुल सिगड्डी स्थित अमृत जड़ी-बूटियाँ और औषधियाँ में की गई।
एसटीएफ के अनुसार फैक्ट्री का औषधि निर्माण लाइसेंस वर्ष 2024 में ही निरस्त भी किया जा चुका था, बावजूद इसके यहां दवा निर्माण से जुड़े उपकरण व सामग्री पाई गई। मौके से करीब 3 किलो कम्प्रेस्ड टैबलेट व टैबलेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 34 पंच उपकरण बरामद भी किए गए।
जांच में सामने आया कि इस फैक्ट्री पर वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान नकली रेमडेसिविर बनाने के आरोप लग चुके हैं। वहीं वर्ष 2024 में तेलंगाना पुलिस ने यहां छापेमारी कर नकली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद भी किया था।
एसटीएफ ने बताया कि फैक्ट्री संचालन में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 सहित कई वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन भी पाया गया है। फैक्ट्री को सील कर बरामद सामग्री कब्जे में ले ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी है।
मामले में फैक्ट्री स्वामी विशद कुमार निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का नाम सामने भी आया है। STF ने आम लोगों से नकली दवाइयों व अवैध फैक्ट्रियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




