अटल उत्कृष्ट स्कूलों में दो महीने बाद ही शिक्षकों के तबादले पर उठे सवाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती आमतौर पर पांच साल के लिए की जाती है, लेकिन हाल ही में तैनात किए गए कुछ शिक्षकों के महज दो महीने बाद ही तबादले कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर हुए इन तबादलों को लेकर कुछ शिक्षकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे लंबे समय से दुर्गम क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को नुकसान हुआ है।
शिक्षकों के मुताबिक, तबादलों में सुगम-दुर्गम क्षेत्र का आधार नहीं अपनाया गया। इसके चलते करीब 20 वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों में सेवा दे रहे शिक्षकों को भी इसका लाभ नहीं मिल पाया। वहीं, तबादलों के लिए काउंसलिंग नहीं कराई गई और विभाग की ओर से तय मानकों को भी सार्वजनिक नहीं किया गया।
तबादला सूची में कुछ शिक्षिकाओं के नाम और उनके स्कूल के आगे तबादले का आधार ‘पत्नी की बीमारी’ दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा एक नहीं, बल्कि तीन से चार मामलों में हुआ है। इसे विभागीय स्तर पर लिपिकीय त्रुटि माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




