उत्तराखंडस्वस्थ्य

अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, राज्यभर में सूचीबद्ध होंगे पीएचसी और सीएचसी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना का दायरा और अधिक बढ़ाया जा रहा है। अब प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को योजना में सूचीबद्ध भी किया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले आयुष्मान कार्डधारकों को घर के पास ही निशुल्क इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रीना जोशी ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पहले से यह व्यवस्था लागू है, जिससे वहां के लोगों को काफी लाभ भी मिल रहा है। अब उत्तराखंड में भी इसे लागू किया जाएगा।

योजना विस्तार की तैयारी:

  • राज्य में कुल 614 PHC और 83 CHC हैं।
  • वर्तमान में 59 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योजना में शामिल हैं।
  • अब सभी PHC और बाकी CHC को भी सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
  • इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलावार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या:

जनपद PHC की संख्या
पौड़ी गढ़वाल 93
अल्मोड़ा 65
देहरादून 62
पिथौरागढ़ 53
टिहरी 54
नैनीताल 51
हरिद्वार 40
उधमसिंह नगर 40
चमोली 39
रुद्रप्रयाग 38
उत्तरकाशी 32
बागेश्वर 29
चंपावत 18

सीईओ रीना जोशी ने स्पष्ट किया कि

सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान योजना से वंचित न रहे। इस दिशा में हरसंभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button