ऑपरेशन ‘प्रहार’: देहरादून में सड़क किनारे शराब पी रहे 41 लोग हिरासत में, पुलिस ने किया चालान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई भी की है। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 41 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए भी पकड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पुलिस ने सड़क किनारे, खुले स्थानों व वाहनों में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सभी 41 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भी लाया गया।
पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई व भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ भी दिया गया।
देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, हुड़दंग मचाने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




