पंतनगर एयरपोर्ट का होगा बड़ा विस्तार, 3000 मीटर रनवे और आधुनिक टर्मिनल से कुमाऊं को मिलेगी नई उड़ान – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड

पंतनगर एयरपोर्ट का होगा बड़ा विस्तार, 3000 मीटर रनवे और आधुनिक टर्मिनल से कुमाऊं को मिलेगी नई उड़ान

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

रुद्रपुर: कुमाऊं मंडल के विकास को नई दिशा देने वाला पंतनगर एयरपोर्ट अब बड़े विस्तार की ओर भी बढ़ रहा है। करीब 793 एकड़ में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट आने वाले 2 वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान बनाने की तैयारी में भी है। मौजूदा 1342 मीटर लंबे रनवे को बढ़ाकर 3000 मीटर लंबा व 45 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिससे बोइंग व एयरबस जैसे बड़े विमान भी यहां आसानी से उतर सकेंगे।

पहले चरण में करीब 387 करोड़ रुपये की लागत से 8500 वर्ग मीटर में आधुनिक टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है, जो एक समय में 475 यात्रियों व सालाना 10 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही संभाल भी सकेगा। एयरपोर्ट पर एयर ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट, फूड कोर्ट, रिटेल शॉप्स व पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

विस्तार के बाद पंतनगर से पहली बार कार्गो सेवाएं भी शुरू होंगी, जिससे कृषि उत्पाद व औद्योगिक सामान सीधे बड़े बाजारों तक पहुंच सकेंगे। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी और उद्योग-व्यापार को भी बढ़ावा भी मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, पर्यटन व रोजगार के लिए बड़ा अवसर साबित होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button