पौड़ी गढ़वाल: शादी के एक माह बाद फौजी की हार्ट अटैक से मौत, खुशियों भरे घर में पसरा मातम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जवान की एक माह पहले ही शादी हुई थी। अभी जिस घर में शादी की खुशियां गूंज रही थीं, अब वहां मातम में ही छा गया है। घटना की सूचना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर पौड़ी के नवाखाल पोस्ट स्थित कटाखोली गांव निवासी लोकेंद्र प्रताप (पुत्र भगत सिंह) करीब 8 वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे और हाल ही में कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में ट्रेनिंग के लिए ही पहुंचे थे।
बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे तक उन्होंने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद वे सोने चले गए। अगली सुबह जब साथी जवान उन्हें उठाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले। सैन्य अधिकारियों ने तुरंत उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मृत्यु की पुष्टि भी की।
गौरतलब है कि लोकेंद्र की शादी 8 जून को हुई थी। नई-नवेली दुल्हन के साथ परिवार में उत्सव का माहौल भी था। मगर अचानक आई इस दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध ही कर दिया। ग्रामीणों व परिचितों ने बताया कि लोकेंद्र बेहद मिलनसार और अनुशासित युवक थे।
सेना की ओर से उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।




