पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी ने शूटिंग में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अचूक निशाने के दम पर राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। पिथौरागढ़ की रहने वाली यशस्वी ने महज 11 साल की उम्र में शूटिंग की ट्रेनिंग शुरू की थी और जूनियर व यूथ कैटेगरी में कई पुरस्कार अपने नाम किए।
वर्ष 2022 की जूनियर एशियन चैंपियनशिप में यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने भारतीय शूटिंग टीम में अपनी मजबूत जगह बनाई और लगातार तीन वर्षों तक भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया।
यशस्वी के कोच अक्षय आनंद के मुताबिक, वह पिछले पांच वर्षों से उत्तराखंड की बेस्ट शूटर का खिताब अपने नाम करती आ रही हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन और बेहतरीन स्कोर के चलते उन्हें यह सम्मान मिला है।
यशस्वी अब तक सात बार नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह तीन बार नेशनल गेम्स और दो बार खेलो इंडिया में भी हिस्सा ले चुकी हैं। खेल के साथ वह पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं और वर्तमान में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।
पिथौरागढ़ से भारतीय शूटिंग टीम तक का यशस्वी का सफर उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी कहानी बताती है कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




