उत्तराखंड

28वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, हाई पॉवर और एक्जीक्यूटिव कमेटियों के गठन का प्रस्ताव भेजा गया शासन को


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: आगामी 28वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 को लेकर तैयारियों में अब तेजी आ गई है। वन मुख्यालय ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हाई पॉवर कमेटी व एक्जीक्यूटिव कमेटी के गठन का प्रस्ताव राज्य शासन को भी भेजा है। प्रस्ताव में दोनों कमेटियों की भूमिकाओं व अधिकारों का भी स्पष्ट उल्लेख भी किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, इस प्रतियोगिता में लगभग 4000 खिलाड़ियों के प्रतिभाग की संभावना भी जताई गई है। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, खेल सामग्रियों की खरीद, उद्घाटन व समापन समारोह के आयोजन तक के तमाम इंतजाम भी किए जाने हैं।

हाई पॉवर कमेटी की अध्यक्षता वन मंत्री करेंगे, जबकि प्रमुख वन संरक्षक की अध्यक्षता में एक्जीक्यूटिव कमेटी भी गठित की जाएगी।

  • हाई पॉवर कमेटी में 8 सदस्य होंगे
  • जबकि एक्जीक्यूटिव कमेटी में 9 सदस्य होंगे।

इन समितियों के माध्यम से प्रतियोगिता की समुचित योजना, क्रियान्वयन व निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल इवेंट के रूप में सामने भी आ सके।

वन विभाग का कहना है कि जल्द ही शासन से अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्तावित कार्यों को गति भी दी जाएगी, ताकि तय समय में भव्य आयोजन भी किया जा सके।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button