गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखें परिणाम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला गंगा संरक्षण समिति और अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा संरक्षण, सीवरेज व स्वच्छता से जुड़े कार्यों में केवल प्रेजेंटेशन नहीं, बल्कि धरातल पर सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने चाहिए।
कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने एसटीपी, सीवर परियोजनाओं, नाला टैपिंग व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों को एनजीटी मानकों के अनुरूप संचालित करने और लंबित परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
टपकेश्वर क्षेत्र में प्रस्तावित एसटीपी के लिए भूमि चयन में देरी, बिंदाल नदी में गिरने वाले नालों की टैपिंग कार्यों की धीमी प्रगति व मसूरी के कैमल बैक एसटीपी निर्माण में विलंब पर जिलाधिकारी ने नाराजगी भी जताई। संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार व लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में नगर निगमों और निकायों को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने, कूड़ा उठान प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और डंपिंग जोन की निगरानी के लिए सीसीटीवी सहित तकनीकी साधनों का उपयोग सुनिश्चित करने को भी कहा गया। साथ ही गंगा व अन्य नदियों के तटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और प्रदूषण संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।
डीएम ने अर्धकुंभ मेला-2027 से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों व एसओपी के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर भी दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




