हरबर्टपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार – मुख्य संचालक फरार – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडक्राइम

हरबर्टपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार – मुख्य संचालक फरार

किराये के मकान में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ I एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने हरबर्टपुर स्थित एक मकान में की आकस्मिक छापेमारी I किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे केयर टेकर सहित 05 अभियुक्तों ( 02 महिला, 03 पुरुषों ) को मौके से किया गिरफ्तार I देह व्यापार संचालित करने वाले मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिशें I अभियुक्त द्वारा मकान को किराये पर लेकर पर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा I मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय माध्यमों से हरबर्टपुर क्षेत्र में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना भी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) व विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात सोनिया बस्ती (वार्ड नंबर-5) स्थित एक मकान पर छापेमारी भी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान के अलग-अलग कमरों से 2 पुरुष व 2 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद भी की गई। पुलिस ने मकान के केयरटेकर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

पूछताछ में सामने आया कि यह मकान राजकुमार नाम के व्यक्ति ने किराए पर भी लिया था। वह बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार भी करवाता था। फरार आरोपी राजकुमार ग्राहकों से फोन पर संपर्क करता व डील पक्की कर उन्हें कमरे तक लाता था। वहीं, गिरफ्तार केयरटेकर जय नारायण शर्मा पूरे मकान की देखरेख व पैसों का लेन-देन को संभालता था।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजकुमार पहले भी इसी अपराध में जेल भी जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button