सितंबर की शुरुआत में ही बरसे बदरा, दून में सामान्य से 402% ज्यादा बारिश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में सितंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सुबह से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। बीते साल 15-16 सितंबर को दून में हुई भारी बारिश से बने आपदा जैसे हालात की याद एक बार फिर ताजा हो गई।
दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से देहरादून के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हुई। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में देहरादून में 59.3 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 11.8 एमएम है। यानी दून में सामान्य से 402 फीसदी अधिक बारिश हुई।
प्रदेश में इस अवधि के दौरान औसतन 27.1 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 9.3 एमएम के मुकाबले 192 फीसदी अधिक है। बागेश्वर में सबसे ज्यादा 61.8 एमएम बारिश हुई। इसके बाद देहरादून में 59.3, चंपावत में 51.1, नैनीताल में 34, पिथौरागढ़ में 33.9, रुद्रप्रयाग में 29.5, टिहरी में 28, अल्मोड़ा में 24.9 और ऊधमसिंह नगर में 23.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश का असर पहाड़ी जिलों में भी देखने को मिला, जहां दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




