भारी बारिश से यमुना नदी खतरे के निशान पर, छह मोटर मार्ग बंद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
पछवादून और पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। वहीं, टौंस नदी का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है।
यमुना नदी का खतरे का स्तर 455.37 मीटर है और मंगलवार को नदी इसी स्तर पर बह रही थी। डाकपत्थर बैराज से 368.36 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, टौंस नदी का खतरे का स्तर 644.75 मीटर है, जबकि जलस्तर 644.65 मीटर दर्ज किया गया। इच्छाड़ी बांध से 261.91 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया।
भारी बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर, मिट्टी और मलबा गिरने से पछवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र के छह मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। इनमें बाढ़वाला-जुड्डो, मैंद्रथ-कथियान-बिरनाड़, शहीद सुरेश तोमर, समरसेंज और बेसोगिलानी-जोशी-हमरौ मोटर मार्ग शामिल हैं।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




