Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

Roorkee: बुग्गावाला में हाथी ने ग्रामीण को बुरी तरह से पटक पटककर मार डाला, अस्पताल से लौटते समय हुआ हादसा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में हाथी का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते दिन जौलीग्रांट में हाथी ने दंपती को भी मार डाला। वहीं, आज गुरुवार रुड़की के बुग्गावाला में भी हाथी ने गांव जा रहे एक ग्रामीण की जान ले ली। आस-पास के लोगों ने किसी तरह हाथी को भगाया व सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी भी ली।

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव हरिपुरा टोंगिया निवासी सोमपाल सिंह (50) की पुत्रवधू बुग्गावाला के एक अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार की सुबह सोमपाल सिंह पुत्रवधू को देखकर अस्पताल में पैदल घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बुग्गावाला और हरिपुर टोंगिया गांव के बीच नदी में पहुंचे तो एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया व पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को मौके से भगाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button