उत्तराखंड

फूलों की घाटी में समय पर बर्फबारी, इस वर्ष अच्छे फूल खिलने की उम्मीद


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

समय पर बर्फबारी होने से इस वर्ष फूलों की घाटी में अच्छे फूल खिलने की उम्मीद है। पिछले वर्ष जनवरी माह में भी घाटी में बर्फ नहीं थी, मगर इस वर्ष दिसंबर माह में ही बर्फबारी से यहां तीन फीट से चार फीट तक बर्फ जमा है।

घाटी का निरीक्षण कर लौटी वन विभाग की टीम ने वहां की स्थिति भी बताई है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में फूलों को खिलने के लिए दिसंबर माह और जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी की जरूरत होती है। इस वर्ष घाटी बर्फ से ढकी हुई है। भारतीय वन्य जीव के पूर्व निदेशक व फूलों की घाटी के विशेषज्ञ जीएस रावत का कहना है कि घाटी में कई ऐसी प्रजाति के फूल खिलते हैं, जिनके लिए बर्फबारी अत्यंत ही जरूरी है।

कहा, बर्फबारी कम होने से कई दुर्लभ प्रजाति के फूल खिल नहीं पाते हैं। इस वर्ष समय पर बर्फबारी हुई, ऐसे में घाटी में अच्छी फ्लावरिंग की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की उम्मीद है जो फूलों और वनस्पति के लिए बहुत लाभदायक भी होगी।

फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि हाल ही में विभाग की टीम घाटी का निरीक्षण कर वापस लौटी है। टीम ने बताया, घाटी में इस समय तीन फीट से चार फीट तक बर्फ है। घाटी के लिए बर्फबारी बहुत लाभदायक है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button