उत्तराखंडराजनीतिवायरल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने किया हाउस ऑफ हिमालयाज ई-कॉमर्स पोर्टल लांच, स्थानीय उत्पादों को भी लगेंगे पंख


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज का ई-कॉमर्स पोर्टल लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो और वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। सीएम ने कहा कि निवेशक सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ भी किया गया था। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है। जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में भी पहुंचाना है। इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी तैयार होने से यह निश्चित ही जन-जन तक भी पहुंचेगा। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन भी है। विभिन्न स्वयं सहायता समूह और उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख भी लगेंगे। सचिव राधिका झा ने कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ़ हिमालयाज में भी लिया गया है। साथ ही 3 लेवल पर उत्पादों का क्वालिटी चेक भी किया जा रहा है। वेब पोर्टल में विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button