उत्तराखंडराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स और फुटबॉल सहित 8 खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाएंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अब अलग से प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा। खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी भी दे दी है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स और फुटबॉल सहित 8 खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर भी खोले जाएंगे। खेलो इंडिया योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ- साथ अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहे हॉकी मैदान में खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव खेल विभाग ने भेजा भी था। इस पर अब मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में खेलो इंडिया खेल सेंटर के संचालन की स्वीकृति भी दी है। इस संबंध में खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने आदेश को जारी कर दिया है। इन खेल सेंटरों में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से साई एनएसआरसी लखनऊ के माध्यम से धनराशि भी दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का डाटा साई के पोर्टल पर भी दर्ज होगा।

कहां-कहा पर किस खेल का सेंटर खुलेगा

  • चमोली जिले में गोपेश्वर, चंपावत के टनकपुर, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार व टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती ढालवाला में फुटबॉल का खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा। 
  • अल्मोड़ा और नैनीताल के गौलापार स्टेडियम हल्द्वानी में हॉकी खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा। 
  • पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में एथलेटिक्स के खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा। 
  • बागेश्वर में बॉक्सिंग खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा। 
  • देहरादून में जूडो खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा। 
  • हरिद्वार में कुश्ती खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा। 
  • रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में हैंडबॉल का खेलो इंडिया सेंटर को खोला जाएगा।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button