योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने पर जोर: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
श्रीनगर के एचएनबी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास व सैनिक कल्याण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाएँ जमीनी स्तर तक पहुँचें, इसके लिए न्यायपंचायत स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन अनिवार्य किया जाए ताकि पात्र लोग इसका लाभ भी पा सकें।
उन्होंने कृषि विभाग को क्लस्टर फार्मिंग, व उद्यान विभाग को कीवी, सेब व फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए विस्तृत योजना तैयार करने को भी कहा।
डीआरडीए को निर्देशित किया गया कि युवाओं को स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ाया जाए।
PMGSVY अधिकारियों को कोटद्वार–दुगड्डा मार्ग के सुधार कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए, जबकि सैनिक कल्याण विभाग को शहीदों के नाम पर परिसंपत्तियों के नामकरण से जुड़े मामलों को सीधे मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
बैठक में जिले के सभी संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।




