उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन सतर्क; स्कूल बंद, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में लगातार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक एहतियाती कदम उठाए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से 31 जुलाई के लिए जारी पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। भारी बारिश के चलते जलभराव, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों से कहा है कि सड़कें बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खुलवाया जाए। साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन (BRO) सहित सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।
उधर, मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से संबंधित आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।
इसके अलावा आपदा प्रबंधन की आईआरएस (Incident Response System) व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी और अन्य आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने को भी कहा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




