Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह का संदेश: युवा शक्ति और एआई से बनेगा विकसित भारत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर भी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी ज्ञान-संपन्न युवा ऊर्जा है।

राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया आर्थिक अनिश्चितता, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन भारत अपनी युवा शक्ति के दम पर नए लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक, शोधकर्ता और राष्ट्र-निर्माता बनने का अवसर देना समय की जरूरत है। उन्होंने रोजगार और कौशल विकास के लिए केंद्र सरकार के 2 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इंडिया एआई मिशन के तहत 45 हजार से अधिक जीपीयू आधारित कंप्यूटिंग क्षमता विकसित की जा रही है, जिससे स्टार्टअप, शोधकर्ता और नवाचारकर्ता भारतीय जरूरतों के अनुरूप स्वदेशी एआई समाधान तैयार कर सकेंगे। उनके अनुसार एआई प्रशासन में पारदर्शिता, किसानों के लिए मौसम पूर्वानुमान, सरकारी योजनाओं की निगरानी और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

राज्यपाल ने अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) को देश में शोध और नवाचार को नई दिशा देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि शोध का लाभ प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहकर पेटेंट, नई तकनीक, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में आम लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और उद्यमिता में बेटियां नई ऊंचाइयां छू रही हैं। स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

उत्तराखंड के विकास का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नीति आयोग के SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में राज्य का पहला स्थान उसकी सुशासन और सतत विकास की उपलब्धियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, डिजिटल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ राज्य पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि सीमांत गांवों में सड़क, संचार और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से आजीविका के नए अवसर पैदा हुए हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा भी मजबूत हुई है।

अपने संदेश के अंत में राज्यपाल ने कहा कि जब युवाओं के हाथों में आधुनिक तकनीक और हृदय में भारतीय संस्कृति व मूल्यों के प्रति निष्ठा होगी, तब विकसित भारत और विश्वगुरु बनने का सपना साकार होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button