प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत की जिला योजना बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की,
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना व अनुश्रवण समिति की बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद चंपावत के विकास कार्यो पर चर्चा की साथ ही अधिकारियों को विकास कार्यो को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट जानी।
इस वर्ष जिला योजना के लिए 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है। जिसमे की पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 4.35 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री के सम्मुख जनप्रतिनिधियों द्वारा चंपावत जनपद में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों के रुके हुए मानदेय का विषय उठाया गया।
जिस संबंध मे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मानदेय का बजट अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि “जनपद को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने के लिए स्वरोजगार परक योजनाओं को बढ़ावा देने के अतिरिक्त विभागों में इस प्रकार की योजनाएं रखी गईं हैं। जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाएंगी और जिससे अनावश्यक बजट भी नही बढ़ेगा।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि “सरकार की मंशा है, कि जिला योजना के अंतर्गत विभागों को समय पर बजट मिले और समय पर ही खर्च हो और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों का दायित्व है कि वह समय पर धनराशि व्यय करें ताकि जनता को शत प्रतिशत लाभ मिल सके। बैठक में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय ,ब्लॉक प्रमुख(पाटी) सुमन लता ,ब्लॉक प्रमुख(बाराकोट) विनीता फर्त्याल , ब्लॉक प्रमुख(चंपावत) रेखा देवी ,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ,विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव, जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ,एसपी देवेंद्र पींचा ,मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




