उत्तराखंडवायरल न्यूज़
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
स्कूलों को स्मार्ट बनने की डीएम की पहल, सभी स्कूलों में होंगे डिजिटल ब्लैक बोर्ड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून के डीएम सविन बंसल ने जिले के सभी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्कूल में चॉक वाला ब्लैक बोर्ड नजर ना आए। उन्होंने सभी स्कूलों में डिजिटल ब्लैक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए धन की कहीं से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कक्षा कक्ष में कम से कम 2 एलईडी बल्ब होने चाहिए और फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था के साथ कोई बच्चा जमीन पर बैठा हुआ नहीं दिखना चाहिए।
देहरादून के डीएम के रूप में सविन बंसल ने हाल ही में चार्ज लिया है और वह लगातार जिले के विभिन्न विभागों को लेकर अधिकारियों के साथ सकारात्मक पहल कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूलों को लेकर भी देहरादून के डीएम अब काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।