वायरल न्यूज़

माजरा क्या है? पारले-जी के पैकेट पर प्यारी बच्ची की जगह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बाजार में बिस्किट कंपनियों की भीड़ के बावजूद Parle-G को चाहने वाले बहुत हैं। पारले-जी के पैकेट पर एक प्यारी सी बच्ची की तस्वीर उपभोक्ताओं के मन में छपी हुई है, लेकिन कंपनी ने पारले गर्ल की जगह एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की तस्वीर लगाकर इंटरनेट यूजर्स को चौंका दिया है।

दरअसल पैकेट के कवर पर पारले-जी गर्ल के बजाय एक इंफ्लुएंसर के चेहरे वाली एक पोस्ट शेयर की है। यह मनोरंजक पोस्ट कंटेंट क्रिएटर जेरवान जे बन्शाह के वायरल वीडियो के जवाब में थी, जहां उन्होंने अपने फॉलोअर्स से एक मजेदार सवाल पूछा था। उन्होंने एक वीडियो में पूछा, “अगर आप पारले के मालिक से मिलते हैं, तो क्या आप उन्हें पारले सर, मिस्टर पारले या पारले जी कहकर बुलाते हैं?”

वीडियो क्लिप में बुन्शान अपने चेहरे पर भ्रमित भाव के साथ एक कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड  में अनिल कपूर की फिल्म ‘राम लखन’ का शानदार ‘ऐ जी ऊ जी’ ट्रैक बज रहा है। तीन दिन पहले साझा किया गया यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर्स से गुदगुदाने वाली प्रतिक्रियाओं के साथ वायरल हो गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button