sportsउत्तराखंडवायरल न्यूज़

गढ़वाल में खेलों की नई शुरुआत, तीन मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में तीन स्थानों में मिनी स्टेडियम बनाने को अपनी सहमति दे दी है। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के कॉलेजों में केंद्र सरकार की सहायता से जिम्नेजियम भी खोले जाएंगे।

 

बलूनी ने बीते शुक्रवार को मनसुख मंडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। कहा, गढ़वाल के युवा खेलों में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन खेलों की उचित व्यवस्था, वातावरण एवं इसके लिए उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

बलूनी ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने तीन मिनी स्टेडियम बनाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जिम्नेजियम भी खोलने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

कहा, इन मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल के युवाओं को देहरादून या दूर किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल लोस के सभी जिलों के युवाओं को खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने में काफी मदद मिल सकेगी। कई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button