उत्तराखंडधर्म
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Dehradun: दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, जानें पूरी जानकारी\
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए श्रद्धालु आज गुरुवार से टिकटों की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। परिवहन निगम ने इन बसों के लिए किराया तय कर दिया है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए देहरादून से भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है।
इसमें एक वॉल्वो और एक साधारण बस 10 जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए यात्री गुरुवार से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये व साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए देहरादून से बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत भी मिलेगी। श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही काउंटर से एडवांस बुकिंग भी करवा सकेंगे।