रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए 39 सदस्यीय दल माउंटेन रेस कारों और जिप्सी से सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना
भारत-चीन सीमा पर रिवर्स पलायन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेना और महिंद्रा का 39 सदस्यीय दल रवाना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रिवर्स पलायन व पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेना और महिंद्रा के 39 सदस्यीय दल ने माउंटेन रेस कारों और जिप्सियों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर को कूच किया है। यह दल चीन सीमा के जादूंग, नेलांग व सोनम तक जाएगा और वहां से हर्षिल घाटी में वाइब्रेन्ट योजना के तहत चयनित गांवों में ग्रामीणों से रिवर्स पलायन, पर्यटन और स्वरोजगार के विषयों पर चर्चा भी करेगा।
इस यात्रा की शुरुआत से पहले, जनपद मुख्यालय के राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में एनसीसी व अन्य विद्यालयी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगे झंडे के साथ दल का स्वागत किया। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अग्निवीर योजना और करियर से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।
इस एक्सपिडिशन दल में बरेली सैन्य कैंप की मीडियम रेजिमेंट के अधिकारी और जवान भी शामिल हैं, जो इस यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं।




