एनडीआरएफ की टीमें भी मोर्चे पर उतरेंगी – गृहमंत्री अमित शाह
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
गृहमंत्री अमित शाह ने चमोली में हुए हिमस्खलन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। इसके साथ ही आईटीबीपी और डीजी एनडीआरएफ से भी संपर्क किया है। हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। एनडीआरएफ की दो टीमें जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली हैं।”




