ऊर्जा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने उठाई जांच की मांग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
Dehradun: उत्तराखंड में ऊर्जा विभाग को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने विभाग में भ्रष्टाचार, हेराफेरी व राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना भी साधा है।
यशपाल आर्या ने कहा कि एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी को प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर बैठाया जाना शासन-प्रशासन की साख पर सवाल भी खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा विभाग योग्यता व नियमों के बजाय साठगांठ और राजनीतिक संरक्षण के आधार पर ही चल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि संबंधित नियुक्ति से लेकर प्रबंध निदेशक बनने तक की पूरी प्रक्रिया की न्यायिक या उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाए। साथ ही इस दौरान लिए गए बड़े वित्तीय व नीतिगत निर्णयों का विशेष ऑडिट कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




