Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंडराजनीति

2027 चुनाव मिशन पर भाजपा, सांसदों और कोर टीम का प्रदेशभर में प्रवास शुरू

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को भी तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने 15 जून से सांसदों, विधायकों व कोर टीम के प्रदेशव्यापी प्रवास अभियान की शुरुआत भी की है।

भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों व विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रवास कार्यक्रम के दौरान नेता बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति का आकलन भी करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे व सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाने का प्रयास भी करेंगे।

पार्टी के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ प्रबंधन को मजबूत करना, संगठन की जमीनी पकड़ बढ़ाना और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना भी है। साथ ही स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों व संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट भी तैयार भी की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन दिनों बाजपुर में प्रवास पर हैं, जहां वे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा में जनसंवाद व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

भाजपा का मानना है कि यह प्रवास अभियान आगामी चुनावों से पहले संगठन को और भी मजबूत करेगा व बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएगा। पार्टी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने व चुनावी तैयारियों को गति देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button