Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को देंगे जीत का मंत्र

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन पूर्व सीएम स्वर्गीय बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून में संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला भी शुरू किया।

राजपुर रोड स्थित होटल में सबसे पहले सांसदों व विधायकों के साथ बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई। शाम को महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रतिनिधियों व ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी बैठक प्रस्तावित रही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी व प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी अलग बैठक करेंगे। वहीं शाम को परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होकर संतों से संवाद भी करेंगे।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी और मंत्रियों की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने सरकार के चार वर्षों के कार्यों व फैसलों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी व महेंद्र भट्ट समेत कई नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व पारंपरिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह दर्शाता है कि प्रदेश में भाजपा व उसके नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत भी हो रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button