उत्तराखंड

सीआईटीयू ने एस्मा लागू करने और हड़ताल प्रतिबंध के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : उत्तराखंड सरकार द्वारा अगले 6 महीनों के लिए सभी सरकारी विभागों, निगमों व प्राधिकरणों में हड़ताल पर प्रतिबंध व एस्मा (ESMA) लागू किए जाने के विरोध में सीआईटीयू (CITU) ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन भी किया।

सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीटू कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड पर सरकार का पुतला भी दहन किया। साथ ही आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उनके नियमतीकरण की मांग जोरदार तरीके से भी उठाई।

सीआईटीयू नेताओं ने कहा कि धामी सरकार का हड़ताल प्रतिबंध का निर्णय अलोकतांत्रिक है और इसे तुरंत वापस भी लिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन सीटू कार्यालय से शुरू होकर राजपुर रोड तक भी निकाला गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष एस.एस. नेगी, महामंत्री लेखराज, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, रविन्द्र नौढ़ियाल, अभिषेक भंडारी, अनंत आकाश, किरण यादव, सोनू कुमार, हरीश कुमार, कमलेश खांतवाल, शाहीद सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button