उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो गई है। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हिंदी व कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत व टंकण की परीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। 2 लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं भी परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स व मोबाइल को नहीं रख सकेंगे। विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित भी किया गया है। बताया, परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य व 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं में जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक के लिए आयोजित होंगी।




