बदरीनाथ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विवाद, सतपाल महाराज के बयान पर तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने जताई आपत्ति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम परिसर में आयोजित एक उत्सव के संगीत वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही सूचनाओं को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में संगीत, नृत्य या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित होने की बात गलत और तथ्यहीन है। हालांकि, उनके इस बयान पर चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने कड़ी आपत्ति जताई है।
सतपाल महाराज ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर के अंदर शंख बजाना वर्जित है, क्योंकि वह हड्डी से बना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के बाहर शंख बजाने पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है।
महाराज ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भारतीय सेना का बैंड धार्मिक धुनें और मंगल संगीत प्रस्तुत करता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि उर्वशी पीठ भी है। यहां संगीत के माध्यम से ईश्वर की आराधना और स्तुति की जाती है और यह आध्यात्मिक व वैदिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।
उन्होंने कहा कि माणा गांव में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में भी पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, जो सनातन संस्कृति का हिस्सा हैं। महाराज के अनुसार, पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भी बदरीनाथ धाम में विभिन्न अवसरों पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में यह कहना कि बदरीनाथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सकते, निराधार है।
सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार चारधामों की पवित्रता, परंपरा और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें केदारनाथ सहित अन्य धाम भी शामिल हैं।
वहीं, चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के शंख को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शंख हर घर के साथ मंदिरों और तीर्थस्थलों में भी बजाया जाता है।
डॉ. सती ने कहा कि सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री होने के साथ धर्मगुरु भी हैं। उन्होंने शंख को लेकर दिए गए बयान को हास्यास्पद बताते हुए सवाल किया कि महाराज को शंख के संबंध में यह जानकारी या ‘दिव्य ज्ञान’ कहां से मिला।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




