Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कहीं हंगामा तो कहीं शांतिपूर्ण मतदान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को महाविद्यालयों में दिनभर गहमागहमी रही। कहीं मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा तो कहीं हंगामे और विवाद के चलते चुनावी माहौल गरमा गया। डीएवी पीजी कॉलेज में प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बवाल हुआ, जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। वहीं, कई कॉलेजों में मतदान के दौरान छात्रों के आईडी और प्रवेश पत्रों की जांच की गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में मतदान खत्म होते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया और अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। दूसरी ओर अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, बड़कोट और पोखरी समेत कई कॉलेजों में दोपहर तक मतदान ने रफ्तार पकड़ी। कर्णप्रयाग में सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जबकि कोटद्वार और रुड़की में पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच मतदान कराया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में कुल 2036 मतदाता हैं। सुबह 11 बजे तक 686 छात्रों ने मतदान किया, जो 33.69 प्रतिशत रहा। दोपहर 12 बजे तक मतदान करने वालों की संख्या 1068 पहुंच गई और मतदान प्रतिशत 52.46 हो गया। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद से कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की गहमागहमी रही। दोपहर एक बजे के बाद केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को मतदान की अनुमति दी गई, जो आईडी कार्ड के साथ पहले ही परिसर में प्रवेश कर चुके थे।

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। कॉलेज के 1105 मतदाताओं में से 506 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों के बीच तीन पदों पर मुकाबला है। मतदान समाप्त होते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया और अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।

डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में 75 प्रतिशत छात्रों ने मतदान किया। मतदान के दौरान कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की आवाजाही बनी रही। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों और समर्थकों को परिणाम का इंतजार है।

एमकेपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान संपन्न हुआ। यहां 37.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की गतिविधियां बनी रहीं।

डीएवी पीजी कॉलेज में हंगामे के बाद माहौल शांत हुआ और मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ी। मतदान के लिए पहुंच रहे छात्रों के गेट पर कार्डों की जांच की गई और इसके बाद उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए बवाल के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। कॉलेज परिसर में सुरक्षा कर्मियों और शिक्षकों की मौजूदगी में मतदान कराया गया।

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे तक 865 मतदान हुए। इनमें 661 छात्राएं और 204 छात्र शामिल रहे। इस दौरान मतदान प्रतिशत 57.51 रहा। सुबह 11 बजे तक कॉलेज में 34 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाविद्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुल मतदान 1201 और मतदान प्रतिशत 79.85 दर्ज किया गया।

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में दोपहर 12 बजे तक 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान के लिए कॉलेज पहुंचते रहे और परिसर में चुनावी गतिविधियां बनी रहीं।

कोटद्वार के राजकीय पीजी कॉलेज में दोपहर 12 बजे तक कुल 2729 मतदाताओं में से 779 ने मतदान किया। मतदान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की कॉलेज परिसर में आवाजाही बनी रही और प्रत्याशियों व समर्थकों की गतिविधियां भी जारी रहीं।

कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पौड़ी पुलिस अलर्ट रही। महाविद्यालय परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने लगातार गश्त और निगरानी की। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने छात्र संगठनों, प्रत्याशियों और छात्र-छात्राओं से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में दोपहर 12 बजे तक 75.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान 42 छात्रों और 244 छात्राओं ने मतदान किया। कॉलेज परिसर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ी और छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।

ऋषिकेश स्थित श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्रसंघ चुनाव जारी रहा। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रियांशु कुमाईं और एनएसयूआई समर्थित वैभव रावत आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की निकिता प्रजापति और एनएसयूआई के उदित झा के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की अंजलि कोठियाल मैदान में हैं। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। बिना वैध आईडी कार्ड के परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है और विजय जुलूस पर रोक लगाई गई है। सुबह से ही मतदान के लिए छात्रों की भीड़ परिसर में जुटती रही।

रुड़की के केएल डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार सुबह नौ बजे छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। कॉलेज परिसर और आसपास पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतदान के लिए पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया। बिना प्रवेश कार्ड के किसी को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। कॉलेज प्रशासन और पुलिस मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

चमोली जिले में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में मंगलवार सुबह आठ बजे से छात्रसंघ चुनाव शुरू हुए। गोपेश्वर महाविद्यालय में 2285 मतदाता मतदान करेंगे। गोपेश्वर के अलावा पोखरी, नंदानगर और ज्योतिर्मठ महाविद्यालय में भी मतदान शुरू हुआ। इन महाविद्यालयों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू होने की जानकारी है। सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान के लिए कॉलेज पहुंचते रहे।

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में भी मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही कॉलेज परिसर और बाहर मतदाताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनावी माहौल गर्म रहा। प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। किसी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button