Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

कोटद्वार में दूसरे अभ्यर्थी की जगह UTET दे रहा था युवक, परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

कोटद्वार में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UTET के दौरान फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। करीब आधे घंटे तक चली पूछताछ और जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना निवासी हिमांशु, काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार के निर्देशन में हुई जांच के बाद आरोपी हिमांशु को हिरासत में ले लिया गया। एसडीएम ने बताया कि पूछताछ में हिमांशु ने स्वीकार किया कि विशाल उसका दोस्त है और इसी वजह से वह उसकी जगह परीक्षा देने आया था।

प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर इस तरह के मामलों की रोकथाम के लिए सघन निगरानी की जा रही है। बताया गया कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल से मिली पुष्ट सूचना के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

राम कंडवाल ने बताया कि उन्हें कुछ प्रमाणिक जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर विशाल की जगह किसी दूसरे युवक के परीक्षा देने की सूचना प्रशासन को दी गई। उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रशासनिक टीम का आभार जताते हुए दावा किया कि उनका संगठन अब तक 101 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़वाने में मदद कर चुका है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button