Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 50 ट्रेकर्स सुरक्षित हर्षिल पहुंचाए गए

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते फंसे पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार सुबह 11:15 बजे तक कालिंदी पास बेस से 10, सतोपंथ बेस से 4 और जोगिन-I पास बेस से 8 लोगों समेत कुल 22 सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

सोमवार को भी कालिंदी पास बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। प्रशासन के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मिलाकर अब तक कुल 50 लोगों को हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए हर्षिल में भोजन, गर्म पानी और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरे अभियान की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्मार्ट कंट्रोल रूम से रेस्क्यू टीमों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। मौके पर आपदा प्रबंधन, ITBP, NIM, SDRF, पुलिस, वन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।

वहीं, कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 लोगों को भी सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचा दिया गया है। SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने खराब मौसम, बारिश और बर्फबारी के बीच अभियान को अंजाम दिया। इसके साथ कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है।

प्रशासन के मुताबिक, अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भी अभियान जारी है। माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए SDRF के दो जवान रवाना किए गए हैं, जो सुरक्षित मार्ग और इलाके की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। मौसम अनुकूल होने के साथ बाकी ट्रेकर्स को भी चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित निकालने की तैयारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button