आराकोट में पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन में भीषण आग, रिटायर्ड एएनएम की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मोरी ब्लॉक के आराकोट में मंगलवार देर रात पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा भवन जलकर राख हो गया। हादसे में वर्षों से इसी भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मोरी, त्यूणी और हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाईं। पुलिस और अग्निशमन टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भवन पूरी तरह जल चुका था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद पार्वती जैन लंबे समय से इसी पुराने भवन में अकेली रह रही थीं। सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि वह मूल रूप से देहरादून के आराघर क्षेत्र की रहने वाली थीं और समय-समय पर उनकी एक मुंहबोली बेटी उनसे मिलने आती थी।
थानाध्यक्ष दीपक रावत के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला जिस कमरे में रहती थीं, वहां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय आग भड़की होगी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




