उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, पांच जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार ही बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं की संभावना जताते हुए अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना भी है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून व टिहरी जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली व 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय व मैदानी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश व तेज हवाओं की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां भी सक्रिय हैं, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला भी जारी रह सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




