बदरीनाथ यात्रा में बिगड़ रही श्रद्धालुओं की सेहत, 7 हजार से अधिक यात्रियों का हुआ उपचार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ धाम: चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी व मौसम में बदलाव के कारण विशेषकर बुजुर्ग यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत व रक्तचाप संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक बदरीनाथ धाम के सरकारी अस्पताल, एमआरपी सेंटर व इमरजेंसी सेवाओं के माध्यम से 7,050 श्रद्धालुओं को उपचार व स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं।
एक माह में 8 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन धाम से करीब 15 किलोमीटर पहले पांडुकेश्वर में स्थापित स्वास्थ्य जांच केंद्र पर केवल 54,007 यात्रियों की स्क्रीनिंग ही हो पाई है। विभाग का मानना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वास्थ्य परीक्षण कराए बिना सीधे धाम में पहुंच रहे हैं, जिससे ऊंचाई पर उनकी तबीयत अचानक ही बिगड़ रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग संभव ही नहीं है, इसलिए बुजुर्गों व जोखिम वाले यात्रियों को प्राथमिकता भी दी जा रही है। अब तक जांच किए गए श्रद्धालुओं में 2,891 लोग 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बदरीनाथ धाम व आस्था पथ क्षेत्र में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। वहीं छह गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर भी किया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर सूचना बोर्ड व क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु स्वास्थ्य संबंधी सलाह व जरूरी सावधानियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




