उत्तराखंड

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहे कावंड़िये की दर्दनाक मौत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहे कावंड़िये की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कांवड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आगरा के बाह में सोमवार तड़के कांवड़िए की मौत हो गई। घायल हुए चाचा को चिंताजनक हालत में उपचार के लिए एस.एन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। बाह के हरदयाल पुरा के चाचा राजेश (20) पुत्र जसवंत सिंह, अपने भतीजे करन (13) पुत्र डिप्टी सिंह के साथ बटेश्वर में ब्रह्मलाल महाराज का गंगाजल से अभिषेक करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह 4 बजे के आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के नरहोली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।

पीछे आ रहे साथी दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी ले पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने करन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एस.एन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। साथी कांवड़िया अर्चना और भावना ने बताया कि गांव से 10 लोग 5 कांवड़ लेने कासगंज के सोरों गए थे। सोरों से कांवड़ में लाए, गंगाजल से बटेश्वर में भोले नाथ का अभिषेक कर लौटते वक्त हादसा हुआ। करन का शव देख अस्पताल में चीख पुकार मच गई है। रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button