उत्तराखंड

आईएमए कैडेट्स को देहरादून में दिया गया साइबर अपराध और आंतरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण

IMA कैडेट्स के साथ पुलिस लाइन देहरादून में एसएसपी देहरादून ने किया इंटरेक्शन साइबर अपराधों के संबंध में दी विस्तृत जानकारी आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस तथा आर्मी के मध्य कॉर्डिनेशन का समझाया महत्व सोशल मीडिया हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में उपस्थित कैडेट्स को दी महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस कंट्रोल रूम की महत्वता व कार्यप्रणाली से कराया अवगत

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के प्रशिक्षणाधीन कैडेटों के लिए 08 मई से 10 मई 2025 तक देहरादून जनपद में पुलिस की विभिन्न शाखाओं द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पहले दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में कैडेट्स को साइबर अपराध, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, पुलिस कंट्रोल रूम की उपयोगिता और आंतरिक सुरक्षा के विषयों पर व्यापक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने वर्तमान समय में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नवीन तरीकों जैसे कि हनी ट्रैप, फर्जी लिंक भेजकर धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम्स के बारे में विस्तार से भी बताया। उन्होंने कैडेट्स को ऐसे खतरों से बचाव के उपायों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक भी किया।

गोष्ठी में आर्मी और पुलिस के बीच आपसी समन्वय और आंतरिक सुरक्षा के मामलों में दोनों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने बताया कि ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (नंबर 112) को देना आवश्यक भी है। उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और आकस्मिक परिस्थितियों में इसकी भूमिका के बारे में भी कैडेट्स को अवगत कराया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भावी सैन्य अधिकारियों को साइबर सुरक्षा और आंतरिक समन्वय के प्रति सजग बनाना है, जिससे वे भविष्य में देश की सुरक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत भी बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |