उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक व विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज व मुख्य पुजारी से भी मिले।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा व रुद्राभिषेक कर संपूर्ण विश्व, मानवता के कल्याण की कामना करी। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। करीब 20 मिनट पूजा के पाश्चात्य मुख्यमंत्री ने धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों का अभिवादन कर श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री धामी ने धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग का आशीर्वाद भी लिया वहीं तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण व अन्य विकास कार्यों में चर्चा कर विकास कार्यों के सुझाव भी मांगे। उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पुरे करने का निर्देश दिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button