उत्तराखंडक्राइम

कोटद्वार में रात के समय दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, दूसरा फरार

सोशल मीडिया पर कोटद्वार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में चीता पुलिस के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचने से पहले एक युवक फरार हो जाता है, जबकि दूसरा युवक पकड़ा जाता है। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच के बाद मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पकड़ा गया युवक नशे में था, जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सोशल साइट्स पर कोटद्वार का रात्रि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों द्वारा एक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तत्पश्चात चीता पुलिस कर्मियों के वहां पर पहुंचने से पूर्व एक युवक भाग गया और दूसरे युवक से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।

इस सम्बन्ध में सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन करने से युवकों द्वारा ताला तोड़ने की पुष्टि होने पर कोतवाली कोटद्वार में इन युवकों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है और कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है व दूसरे युवक की तलाश जारी है।

रात्रि में जिस समय चीता पुलिस कर्मियों द्वारा युवक से पूछताछ की गयी उस समय वह युवक नशे में था जिस कारण पुलिस कर्मियों द्वारा आवश्यक पूछताछ करने के बाद युवक को डांट कर वहां से भगा दिया था तत्पश्चात पुलिस कर्मियों को दुकान का ताला टूटने का पता चला तो पुलिस द्वारा युवक की काफी तलाश भी की गयी थी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button