उत्तराखंड

टनकपुर: हाथी ने उचौलीगोठ में मचाई तबाही, काली नदी पार कर नेपाल पहुंचा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ गांव में बीते सोमवार की देर रात एक हाथी ने फसल रौंद डाली और काली नदी पार कर नेपाल की ओर चला गया। नेपाल के खल्ला गांव तक पहुंचने के बाद हाथी वहां के नागरिकों द्वारा शोर मचाए जाने पर नदी किनारे कुछ देर तक रुका रहा, जिससे नेपाल के लोग भी रातभर जागते रहे।

उचौलीगोठ के ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय दो हाथी गांव में घुस आए थे। एक हाथी ने बूम क्षेत्र से होते हुए गांव में प्रवेश भी किया और जैसे ही उसने फसल रौंदी, ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद हाथी काली नदी में ही उतर गया।

समाजसेवी सुंदर आर्या ने बताया कि ग्रामीण शोर मचाते हुए नदी किनारे पहुंचे, और देखा कि हाथी नेपाल के खल्ला गांव की ओर बढ़ गया। कुछ देर बाद खल्ला के लोग भी शोर मचाते हुए टॉर्च की रोशनी में हाथी को नदी के किनारे देख रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय बाद यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हाथी भारत लौट आया या फिर नेपाल में ही रह गया। सुंदर सिंह महर ने बताया कि उचौलीगोठ में अलग-अलग स्थानों से दो हाथी घुस रहे हैं, जिससे गांववासियों में भय का माहौल भी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button