कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 11वें दून योग महोत्सव का किया उद्घाटन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून — कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शुक्रवार को बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान, ओएनजीसी कोलागढ़ में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योग की महत्ता को रेखांकित करते हुए आमजन से योग को जीवनशैली में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मंत्री जोशी ने योग महोत्सव में भाग लेने वाले योगाचार्यों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया और कहा कि “योग भारत की अमूल्य विरासत है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि योग से मनोबल, एकाग्रता और सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से योग को वैश्विक मंच पर पहचान मिली है। “योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति है जो हमें मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करती है,” मंत्री जोशी ने कहा।
महायोगी ने भेंट की पुस्तक
इस अवसर पर महायोगी जीतानंद महाराज ने मंत्री गणेश जोशी को एक पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री डॉ. जे. एन. नौटियाल, योगाचार्य विपिन जोशी, चेयरमैन बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक हर्षमणि व्यास, प्रधानाचार्य नमिता ममगई, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, विजय जुयाल, अक्षय गौड़ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जनसामान्य से अपील
मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही वह साधन है, जो निरोगी और संतुलित जीवन की ओर हमें ले जा सकता है। हमें इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए।




