उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 40,504 लाभार्थियों को ₹1,72,44,04,000 की धनराशि का वितरण किया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डिजिटल भुगतान प्रणाली (डीबीटी) के माध्यम से नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के 40,504 लाभार्थियों को कुल ₹1,72,44,04,000 की धनराशि वितरित की। इस योजना के माध्यम से पिछले 5 वर्षों में 2,84,559 लाभार्थियों को कुल ₹9,68,64,51,000 की धनराशि डीबीटी के द्वारा प्रदान की जा चुकी है।

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत राज्य में कन्या के जन्म पर 11,000 रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जन्मी 8,616 बालिकाओं को ₹9,81,16,000 की राशि और 12वीं पास करने वाली 31,888 बालिकाओं को ₹1,62,62,88,000 की राशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नंदा गौरा योजना से राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिससे राज्य में बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य और महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button