देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन भी किया।
सीएम धामी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में ज्ञान, संस्कार व मूल्यों का प्रसार किया। उनका जीवन दर्शन आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है और सदैव मार्गदर्शन भी करता रहेगा।
शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव भी हैं। आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने और समाज को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका भी अतुलनीय है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.