मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में प्रदेश में ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में नियमित ऋण शिविर आयोजित कर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाए।

बैठक के दौरान बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व टिहरी में कम ऋण-जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए और बैंक इस दिशा में सक्रिय भूमिका भी निभाएं।