उत्तराखंड

बिहार चुनाव प्रचार में उतरेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज गोरियाकोठी में जनसभा और रोड शो


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान की कमान संभालने जा रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल किए गए सीएम धामी आज सिवान जिले के गोरियाकोठी, सिवान विधानसभा क्षेत्र, और वारसलीगंज (नवादा) में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

सीएम धामी जिन सीटों पर प्रचार करेंगे, वहाँ भाजपा ने निम्नलिखित उम्मीदवार उतारे हैं:

  • गोरियाकोठी: देवेशकांत सिंह

  • सिवान: मंगल पांडेय

  • वारसलीगंज (नवादा): अरुणा देवी

इन क्षेत्रों में सीएम धामी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। भाजपा ने बिहार चुनाव में अपने सभी मुख्यमंत्रियों को प्रचार में झोंक दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को भी इस रणनीति के तहत स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले वे दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। सीएम धामी को उनके तेजतर्रार भाषणों और नीतिगत निर्णयों के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने और लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के कारण वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे हैं। आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका की भी प्रशंसा हुई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अब तक 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार भी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। “मिशन 2025” के तहत भाजपा ने ‘भूरा बाल’ यानी भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कायस्थ (लाला) समुदायों पर भरोसा जताया है।

भाजपा की ओर से जारी 101 उम्मीदवारों की सूची में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है, जबकि बिहार में मुस्लिम आबादी लगभग 17.7% है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने वोट बैंक को देखते हुए अल्पसंख्यकों को नजरअंदाज किया है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को लगता है कि मुस्लिम मतदाताओं से समर्थन नहीं मिलता, इसलिए उन्हें टिकट देना उचित नहीं समझा गया। सीएम धामी की एंट्री से बिहार में भाजपा का प्रचार अभियान और तेज हो गया है। अब देखना यह होगा कि भाजपा की यह रणनीति मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button