उत्तराखंड

रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर डीएम सविन बंसल की बड़ी पहल, अधिकारियों को एक छत के नीचे बैठकर कार्य करने के निर्देश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने 2500 करोड़ रुपये की रिस्पना और 3750 करोड़ रुपये की बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को कलेक्टरेट में एक ही छत के नीचे बैठकर कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन के लिए एसडीएम, नोडल अधिकारी व अन्य विभागीय कार्मिकों को समन्वय के साथ कार्य करने को भी कहा है।

बैठक में निर्माण निगम लोनिवि द्वारा प्रजेंटेशन दी गई, जिसमें बताया गया कि रिस्पना कॉरिडोर 11 किमी और बिंदाल कॉरिडोर 15 किमी लंबा होगा। दोनों परियोजनाएं कुल 6250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगी। डीएम ने नगर निगम और एमडीडीए को 3 दिन में लैण्ड बैंक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, जबकि एसएलओ को भूमि अधिग्रहण तेज करने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ज़ोनवार फील्ड विजिट कर प्रभावित संरचनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। परियोजना से कुल 2614 संरचनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिनमें स्थायी और अस्थायी दोनों ही शामिल हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button